सरायपाली :  छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बैड टच एवं गाली गलौज... - CG Sandesh

सरायपाली : छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बैड टच एवं गाली गलौज का आरोप

सरायपाली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय सरायपाली की छात्राओं ने एक शिक्षक पर बैड टच एवं गाली गलोज का आरोप लगाया है. स्कूल के प्राचार्य वे जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली की छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विगत 30 नवंबर को प्राचार्य को हस्ताक्षर युक्त पत्र लिखकर एक शिक्षक पर बैड टच करने और गाली गलोज का आरोप लगाए हैं।

स्कूल के प्राचार्य ने शिक्षा विभाग को छात्राओं द्वारा पत्र की जानकारी दी। मामला संज्ञान में न आ पाए इसके लिए सीएम के सरायपाली प्रवास के ठीक पहले संबंधित शिक्षक को दूसरे स्कूल भेजकर शिक्षा विभाग ने मामले पर पर्दा पर्दा डालने की कोशिश की.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें