बसना : सेंट्रिंग लकड़ी लेने से मना करने पर महिला को डंडे से प... - CG Sandesh

बसना : सेंट्रिंग लकड़ी लेने से मना करने पर महिला को डंडे से पीटा

बसना क्षेत्र के वार्ड नं0 15 आदर्श नगर में सेंट्रिंग लकड़ी को लेने से मना करने की बात को लेकर डंडे से पिटायी करने का मामला सामने आया है. जिसपर प्रार्थिया के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
ईरफाना कादरी पुलिस को बतायी कि वार्ड नं0 15 आदर्श नगर बसना मे रहती है, घरेलु काम करती है । 16 दिसम्बर 2022 को सुबह वह घर के बाहर झाडू लगा रही थी. उसी समय देखी मोहल्ले की कसीदा बेगम व उसका पति अंसार एवं उसका जीजा खलील कादरी आये और घर बनाने के लिए गिट्टी, सेंटिंग लकडी, बांस रखा था. उसे खलील कादरी ले जा रहा था जिसे उसके द्वारा मना करने पर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे व कसीदा बेगम व अंसार खान को भी बुला लिया और उन लोग भी ईरफाना कादरी को अश्लील गलौच कर तुमको तो आज जान से मार देंगे कहकर हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे मारपीट करने से उसे कान और पीठ में चोंट लगा है । घटना को मुहल्ले की नीरा रात्रे, गोपाल रात्रे, अब्दुल रज्जाक कादरी देखे सुने एवं बीच बचाव किये है । पूर्व में भी इन लोगो के द्वारा उन लोगो से लडाई झगडा किये है ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें