तुमगांव : पुरानी बातों को लेकर जमकर मारपीट, तीन के ख़िलाफ माम... - CG Sandesh

तुमगांव : पुरानी बातों को लेकर जमकर मारपीट, तीन के ख़िलाफ मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत बाजार चौक के पास पुरानी बातों को लेकर जमकर मारपीट, तीन के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है.
चुनेश धीवर ने पुलिस को बताया कि वह ब्राम्हरणपारा तुमगांव में रहता है। रोजी मजदूरी काम करता है। 18 दिसंबर 2022 को शाम करीबन 07.20 बजे बिरेन्द्र धीवर के साथ बाजार चौक के पास खडे थे कि उसी समय गजेन्द्र पटेल, भागवत धीवर , भूपेन्द्र पटेल आये और पुरानी बातों को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे.

जिसे प्रार्थी एवं बिरेन्द्र धीवर के द्वारा मना करने पर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट किये । जिससे प्रार्थी के माथा में एवं बिरेन्द्र के सिर में चोट आकर खून निकलने लगा तथा तीनों गजेन्द्र पटेल, भागवत धीवर , भूपेन्द्र पटेल जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। घटना को कैलाश धीवर , प्रमोद धीवर , जयराम धीवर देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें