बागबाहरा : फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया ... - CG Sandesh

बागबाहरा : फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बागबाहरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने ओड़िशा के युवक के खिलाफ फेसबुक में दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 के तहत अपराध कायम किया है.

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी अनमोल सलूजा ने फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क किया. युवती को शादी का प्रलोभन देकर 28 फरवरी को बहला फुसलाकर अपने घर खरियाररोड़ ओड़िशा ले गया, जहाँ आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाया.

युवती ने इसकी शिकायत 18 दिसंबर को बागबाहरा थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने खरियाररोड़ के पंजाबी पारा निवासी आरोपी अनमोल सलूजा के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें