बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में मनाई गई गुरु घासीदास जयंती
बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के मण्डल मुख्यालय स्थित जैतखंभ में भाजपा जनों द्वारा सतनाम धर्म के प्रवर्तक परम पूज्य संत शिरोमणी गुरु घासीदास जी की जयंती अवसर पर जैत खंभ की पूजा अर्चना की गई । मनखे मनखे एक समान का नारा देकर सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, अमरदास महिलांगे,जगतराम बंजारे,धरम बंजारे,हेमंत मिरी, श्यामलाल पटेल, सुमंत बंजारे, संतराम पटेल , भक्तु कोसरिया, मोहन बंजारे सहित सतनामी समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें