महासमुंद : पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) निलेशकुमार क्षीरसागर ने जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए पंचायत उप निर्वाचन दिसम्बर 2022 को सम्पन्न कराने के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
इनमें जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा एवं जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र के अंतर्गत रिटर्निंग ऑफिसर संबंधित ब्लॉक के तहसीलदार तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नायब तहसीलदार होंगे। इसी तरह जनपद पंचायत बसना क्षेत्र के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नायब तहसीलदार बसना तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें