सरायपाली : 18 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती के महा... - CG Sandesh

सरायपाली : 18 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा जी के जयंती के महान पर्व पर भीम रेजिमेंट के सदस्यों ने किया रक्तदान

18 दिसंबर को महान संत शिरोमणि श्री गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पूरे विश्व मे मनाया जाता है. गुरु घासीदास जी एक ऐसे समाज सुधारक थे जिन्होंने बहुत रुधिवादी कुरीतियों, छुआ छूत,मूर्तिपूजा,जाति पाती के प्रपंच मे मत पड़ो,मांसाहार मत करो,मनखे मनखे एक बरोबर इत्यादि बहुत से उनके उपदेश से समस्त मानव जाति मे विभिन्न बदलाव आये।

आज पूरे विश्व के उनके अनुयायियों उनके बताये हुए मार्ग पर चल रहे है। और उनकी स्मृति मे 18 दिसंबर को उनकी जंयती मनाई जाति है । प्रत्येक वर्ष की भांति आज हमारे सराईपाली मे भी गुरु घासीदास जी का जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ, शोर गुल,बाइक रैली एवं Dj के साथ समस्त सतनामी समाज एवं भीम रेजिमेंट के सदस्यों ने घंटेश्वरी मंदिर से पुरानी मंडी तक नगर भ्रमण किये.

भीम रेजिमेंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी जी के दिशानिर्देश से भीम रेजिमेंट के सदस्यों ने समर्थ ब्लड बैंक मे जाकर रक्तदान किये।जिसमे झनकराम मिरी (सराईपाली ब्लॉक अध्यक्ष, भीम रेजिमेंट), प्रशांत आर्या (बसना ब्लॉक अध्यक्ष,भीम रेजिमेंट),चैतलाल खुट्टे,(ब्लॉक उपाध्यक्ष),उसतराम रौतिया (ब्लॉक सचिव)इन चारों ने एक साथ मिलकर रक्तदान कर समाज के युवाओं को जागरूक कर है।एवं शोभयात्रा मे भीम रेजिमेंट के ,गिरधारी रौतिया,बजरंग,नरसिंग मिरी,सुनील सागर,अंजुलुस कुमार,शोहन,शिरित,अजित,आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम मे शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें