महासमुन्द : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर
महासमुन्द थाना अंतर्गत कांग्रेस भवन के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी है. जिससे दो व्यक्ति घायल हुए है, पार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
राहुल विभार ने पुलिस को बताया कि वह राजेश साहू के मकान में किराये से रहता है। कैटरीन का काम करता हूं। 19 दिसंबर को मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG04DN 6542 को चलाते हुये जित्तू ध्रवु को पीछे बिठलाकर मेघदूत बंसत कालोनी से फारेस्ट आफिस महासमुन्द जा रहा था. रात्रि 23/20 बजे जैसे कांग्रेस भवन के सामने सडक में पहुचा, उसी समय सामने से ट्रक क्रमांक AP 39UG 4999 के चालक प्रकाश यादव द्वारा तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारा. जिसके कारण वह मोटर सायकल से फेंका गया और पिछे बैठा जित्तू ध्रुव को ठोकर लगने से दोनों पैर कमर में चोट लगा है। घटना के बाद डायल 112 को फोन करके बुलाया और उसमें बिठा कर जिला अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किये है। घटना को मुकेश श्रीवास्तव देखा है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।