सरायपाली : बैंक के पास अश्लील गाली गलौज करते हुए की छेड़छाड़
सरायपाली थाना क्षेत्र से गाली गलौज और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
शिकायत में बताया गया है की 19 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे बैंक के पास आरोपी निखील सेन ने प्रार्थीया से जबरदस्ती बात चित किया. प्रार्थिया ने उससे बात करने से मना किया तो आरोपी ने अश्लील गाली गलौज करते हूए बेईज्जत्ति करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर छेड़छाड़ की.
पुलिस ने शिकायत के बाद सरायपाली निवासी आरोपी निखील सेन के खिलाफ भादवि की धारा 294, 354 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें