तुमगाँव : पुरानी बात को लेकर घर के सामने क्यों खडे हो कहकर क... - CG Sandesh

तुमगाँव : पुरानी बात को लेकर घर के सामने क्यों खडे हो कहकर की पिटाई

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा अछरीडीह में पुरानी बात को लेकर घर के सामने क्यों खडे हो कहकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
राकेश कुमार जांगडे ने पुलिस को बताया कि वह कृषि कार्य करता है कि 19 दिसंबर 2022 के रात्रि करीबन 08.30 बजे मंडलपारा गली में टुमन सोनवानी एवं आसकरण सोनवानी के साथ खडे थे। तभी गांव के ही शेखर बंजारे आया और पुरानी बात को लेकर मेरे घर के सामने क्यों खडे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने लगा।


जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर शेखर बंजारे द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किया । मारपीट करने से उसके बाएं हाथ की उंगली में एवं पीठ में चोट आया है । मारपीट को टोमन सोनवानी एवं आशकरण सोनवानी देखे व सुने तथा बीच बचाव किये । शेखर बंजारे द्वारा उसे गाली गलौच करने से बहुत बुरा लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें