तुमगाँव : मोटरसायकल को लात मारकर गिरा देने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग में मोटरसायकल को लात मारकर गिरा देने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, जिसपर दोनों पक्ष ने मामला दर्ज करवाया है.
दीपक बंजारे ने पुलिस को बताया कि ग्राम भोरिंग में रहता है. 19 दिसम्बर 2022 को अपने साथी आकाश, माही ,निखिल बंजारे, प्रियांशु ढीढी, चंदन, जानीजान बंजारे के साथ पिकनिक मनाने कोडार डेम गये थे. शाम करीबन 05.30 बजे पिकनिक मनाकर वापस अपने गांव भोरिंग आये और खाना बनाने के बर्तन को बस स्टैण्ड के पास किराया बर्तन भण्डार में करीबन 05.45 बजे छोडने गये थे । उसी समय बस स्टैण्ड के पास खडी मोटरसायकल को कोई धक्का देकर गिरा दिया था. उसी समय दिनेश साहू , चेतन साहू, सुरेश साहू, दीनदयाल साहु, चेतन सेन, लेखराम साहू, सूरज साहू , सुनील साहू , टिकेलाल साहू ,रमेश साहू , सूर्या साहू आये और गंदी-गंदी मां बहन की गाली देते हुए मोटरसायकल को क्यों गिराए हो कहकर एक राय होकर प्रार्थी एवं उसके भाई को हाथ थप्पड एवं डण्डा से मारपीट करने लगे मारपीट करने से उसके सिर, पीठ, कमर में चोट लगा है तथा उसके छोटे भाई संदीप बंजारे को दिनेश साहू द्वारा डण्डा से मारने से सिर में चोट लगा है। घटना को उसके दोस्त आकाश, माही, निखिल बंजारे, प्रियांशु ढीढी, चंदन, जानीजान बंजारे, नालसन ढीढी देखे सुने व बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जबकि दुसरे पक्ष के दिनेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भोरिंग में रहता है. बस स्टैण्ड भोरिंग में जनरल स्टोर का दुकान चलाता है. 19 दिसम्बर 2022 को शाम को दुकान पर बैठा था, उसी समय गांव के दीपक बंजारे, राजकिरण, पीला, निखिल बंजारे, कुलदीप बंजारे, प्रियांशु ढीढी, राजा सतनामी, चंदन श्वेत, चंदन श्वेत का छोटा भाई, आकाश, माही आये और उसके दोस्त चेतन साहू के मोटरसायकल को लात से मारकर गिरा दिये, आवाज को सुनकर वह गाडी के पास आया गाडी के पास उसका दोस्त चेतन साहू और सुरेश साहू खडे थे.
सभी अनावेदकगण प्रार्थी के दोस्त चेतन साहू व सुरेश साहू के साथ वाद विवाद कर हाथ पाई करने लगे, वह दोनों पक्षों को समझाईश दिया तब उपरोक्त सभी चले गये कुछ देर के बाद करीबन 05.45 बजे पुन: सभी अनावेदकगण जिसमें से 4,5 लोगों के हाथ में लाठी डण्डा था, वे सभी उन लोगों को मारे है एक साथ उपरोक्त सभी अनावेदकगण साथ डण्डा व हाथ मुक्का से मारपीट किये मारपीट करने से दिनेश साहू के सिर में, बाएं हाथ की उंगली में चोट लगा है घटना को चेतन साहू , सुरेश साहू ,दीनदयाल साहू ,चेतन सेन, लेखराम साहू देखे सुने व बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।