बसना : ग्राम पंचायत लोहडीपुर में युवा सतनामी समाज द्वारा आयो... - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत लोहडीपुर में युवा सतनामी समाज द्वारा आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता सम्पन्न

अनुराग नायक।  बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहडीपुर में युवा सतनामी समाज द्वारा गुरु घासीदास पर्व पर आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि श्री देव कुमार सिदार, व अध्यक्षता श्री सुखीराम बसंत जी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शिव लाल नायक (व्यवस्थापक सहकारी समिति उड़ेला), निरंजन नायक , दासरती बेहरा, घसिया बसंत , गिरधारी लाल नायक, धोबा जी थे।

कार्यक्रम में रायपुर, जशपुर, रतनपुर, सहित क्षेत्र के कई डांस ग्रुप ने डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सामूहिक डांस में प्रथम पुरस्कार प्रतिभा डांस ग्रुप जांजगीर चांपा, द्वतीय पुरस्कार सारारा ग्रुप डांस भटगांव, व तृतीय पुरस्कार स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर ने प्राप्त किया। वही एकल युगल डांस में प्रथम पुरस्कार मां बेटा डांस ग्रुप पुशौर ,द्वतीय पुरस्कार पवन हीना ग्रुप व तृतीय पुरस्कार राधा रानी डांस ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा सतनामी समाज के कार्यकर्ता उसत टंडन, विनोद बसंत, अजय, ठण्डा , बाबूलाल, कोमल, विजय , टेनसिंग , डोज कुमार बसंत सहित सभी सामाजिक बंधु, व समिति के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें