सरायपाली : मजेश भोई बने छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष.
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के तहसील शाखा सरायपाली के अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से मजेश भोई को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है.
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा मंगलवार को आरआई ऑफिस में निर्वाचन के सम्बन्ध में बैठक रखा गया था. बैठक में मजेश भोई का नाम तहसील अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया, जिसके सर्वसम्मति से मजेश भोई का सभी ने समर्थन करते हुए. मजेश भोई को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया.
इसी बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमे उपाध्यक्ष जितेन्द्र बाघ, सचिव तनुजा साव, कोषाध्यक्ष विनिका चंद्राकर, संरक्षक मकरध्वज प्रधान, नारायण प्रसाद बारिक, हेमंत त्रिवेदी, रवि कुमार बेहरा, सोमनाथ भोई, सह सचिव दीनबंधु सिदार, विधिक सलाहकार दिनेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी गजेंद्र नायक, कार्यकारिणी सदस्य देवनाथ भोई, मनोरमा दीवान, दनयंती पटेल, रक्षपाल बरिहा, भोगसिंह जगत को निर्वाचित किया गया.
अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु तहसील सरायपाली के समस्त पटवारी उपस्थित रहे जिन्होंने निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ दी.