महासमुंद : जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 8 आरोपी गिरफ्तार
बसना : आरोपी उत्तर बरिहा उम्र 32 साल साकिन - पिरदा थाना बसना द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 20000 एम एल महुआ शराब कीमती 4000 रू. को जप्त किया गया.
बसना : आरोपी टीकश लाल सहाई उम्र 34 साल साकिन- विरसिंह पाली चौंक बसना द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 8000 एम एल महुआ शराब कीमती 1600 रू. को जप्त किया गया.
सरायपाली : बाबूलाल साहू उम्र 42 साल साकिन- छिरर्रा बाहरा सरायपाली आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 4000 एम एल महुआ शराब कीमती 800 रू. को जप्त किया गया.
सरायपाली : उग्रसेन चौहान उम्र 50 साल साकिन- बोंदा आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 280 ML देशीप्लेन शराब किमती 150 रू. को जप्त किया गया.
सरायपाली : छबी जाटवार उम्र 20 साल साकिन - नुनपानी आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिला. जिसके कब्जे से 3000 एम एल महुआ शराब कीमती 600 रू. को जप्त किया गया.
कोमाखान : आरोपी भोला गुप्ता उम्र 38 साल साकीन - कोमाखान द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के कब्जे से 04 नग प्लास्टिक खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल का खाली शीशी मिला गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
कोमाखान : आरोपी अरूण चौधरी उम्र 42 साल साकीन - उखरा, थाना - कोमाखान द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी के कब्जे में मिले 06 नग प्लास्टिक खाली डिस्पोजल गिलास एवं 04 नग देशी प्लेन शराब पौवा का खाली शीशी मिला गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
सांकरा : आरोपी रघुलाल जांगड़े उम्र 44 साल साकिन छुआलीपतेरा द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 04 नग खाली झिल्ली, 05 नग डिस्पोजल गिलास, 06 नग खाली पानी पाउच जो खाली है को जप्त किया गया.
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.