युवक की गला छेद कर हत्या, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंज... - CG Sandesh

युवक की गला छेद कर हत्या, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर। जिले में एक युवक की लकड़ी ड्रिल करने वाले औजार से गला छेदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की मां ने बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर परिजनों को सूचना दी। मामला सिटी कोतवाली जशपुर के बरटोली मुहल्ले का है।

मृतक युवक का नाम आशीष भगत (34 वर्ष) था। मृतक आशीष की मां ने बताया कि उसने अपने बेटे को सोमवार की रात लगभग 8 बजे देखा था। उस वक्त वो शराब के नशे में धुत्त था और उससे झगड़ा कर रहा था। जिसके बाद वो बेटे को उसी हालत में छोड़कर दूसरे घर में सोने चली गई थी। दूसरे दिन मंगलवार को जब वह लौटी तो, आशीष दरवाजे के बाहर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उसने परिजनों और पड़ोसियों को दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


शव के गले पर छेद करने के निशान मिले हैं। पास में ही लकड़ी ड्रिल करने का औजार मिला है, जिससे वारदात को अंजाम दिया जांच में पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया है। परिवारवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें