दो स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 15 बच्चों की मौत, कई ... - CG Sandesh

दो स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 15 बच्चों की मौत, कई घायल

School Bus Accident: मणिपुर में भीषण सड़क हादसे में 15 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में कई छात्र गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को छात्रों को ले जा रही दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 15 छात्रों की मौत हो गई है। यह हादसा मणिपुर के नोनी जिले के विष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुआ है। छात्रों के ले जा रही दोनों बसें थंबलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। यह बस स्टडी टूर के लिए खौपूम जा रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों बसें अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं।


मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख
इस घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बचाव अभियान में समन्वय के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें