महासमुंद : झालखम्हरिया में जल उत्सव का आयोजन
महासमुंद : महासमुंद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत झारखम्हरिया में हर घर जल उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एस.एस. धकाते ने ग्रामीणों को कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य न केवल हर घर जल से स्वच्छ जल देना है बल्कि ग्राम पंचायतों में बनी ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव के लिए सशक्त भी बनाना है। ताकि ग्रामीण लोग सामुदायिक भागीदारी के साथ अपने स्तर पर प्रत्येक घर में पीने के पानी का समान वितरण कर सकें। उन्होंने कहा कि हर नल पर टूटी लगाकर पीने के पानी की बर्बादी पर भी अंकुश लगाएं। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता के प्रति भी हर नागरिक सचेत रहें पीने का पानी सीधा हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। अगर पानी स्वस्थ व स्वच्छ होगा तभी हम बीमारियों से छुटकारा पा सकते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करे रहे ग्राम पंचायत झालखमरिया के सरपंच यशवंत साहू ने भी ग्रामवासियों से अपील की कि यह नल जल योजना हम ग्रामवासियों के लिए है, हमे ही इसकी रखरखाव करें। इस अवसर पर सरपंच द्वारा कार्यपालन अभियंता को हर घर जल प्रमाण पत्र पंचायत के माध्यम से सौपा। इस दौरान जल उत्सव समारोह में जल वाहिनी सदस्यों ने जल संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया गया, साथ ही गांव के बच्चों एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर यूनिसेफ के डिस्ट्रिक ऐसोसिएट नितिश महतो, एसीई के समन्वयक राजेश कुमार और अबसार अहमद, जिला समन्वयक हितेश प्रधान, समन्वयक पूजा वर्मा, पंचायत सचिव नेहा उपाध्याय सहित सभी पंच, स्थानीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जल शपथ ग्रहण से किया गया।