बसना : मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा मंडल गढ़फुलझर के विभि... - CG Sandesh

बसना : मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा मंडल गढ़फुलझर के विभिन्न पंचायत में जन-चौपाल आयोजित हुआ

20 दिसंबर को बसना विधानसभा के भाजपा मंडल गढ़फुलझर अन्तर्गत ग्राम आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायत जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बिछिया, ग्राम पंचायत परसकोल, ग्राम पंचायत कुड़ेकेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में मोर आवास मोर अधिकार के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा के बैनर तले जन-चौपाल रखा गया, जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने मोर आवास - मोर अधिकार के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया.

प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा अपना राज्यांश को न देते हुए प्रदेश के लोगो के साथ अन्याय करते हुए केंद्र से आये राशि को वापस किया गया और लोगो को पक्के मकान से वंचित किया गया साथ ही गरीबों के चावल में भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया है । इन बातों को अवगत कराते हुए आवास के विषय मे अपने हक की लड़ाई में सामने आने की बात रखते हुए अपने अधिकार के लिए आमजनों सहित पात्र लोगो को फार्म भराते हुए आम जनों को आंदोलन में आने के लिए आहवान किया जिसमें उपस्थित लोगों ने एकस्वर में कांग्रेस के इस अन्याय का विरोध करते हुए समय आने पर आंदोलन में भाग लेने की बात कही.

इस बैठक में बूथ अध्यक्ष सत्यनारायण खमहारी,बूथ अध्यक्ष देवराज साहू,बूथ अध्यक्ष मिलन साव,मनोज यादव,उपेंद्र साव,रामरतन पटेल,भगतराम पटेल,लीलाधर साव,कोमल पटेल,गौतम साव,श्यामलाल सिदार,बलीराम यादव,दीपक मांझी,धनाराम सिदार,योगेंद्र साव,मस्तराम सोनी,गौतम साव,काशीनाथ साहू,गणेश राम साहू,घनश्याम साहू,उग्रसेन साहू,शौक़िलाल भोई,रुकसाय,अनंत साहू,बिलास,मंगलराम साहू,साहनी,श्याम साहू,संतोष साहू,बलराम साहू,दशिया यादव,शान्तु यादव,मुकेश खमहारी,बनश्रीधर निषाद,राजो बाई,ताराबाई,कैलाश सेठ सहित ग्राम जन उपस्थित रहे । मंडल मंत्री गौरचन्द्र प्रधान, शोषल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें