इन पदों पर होगी भर्ती,  प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल - CG Sandesh

इन पदों पर होगी भर्ती, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल

अंबिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन के उप संचालक ने बताया है कि 23 दिसंबर 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट कैंप( placement) का आयोजन किया गया है।

प्लेसमेंट कैंप में मैनेजर के 2 पद, काउंसलर के 1 पद, फील्ड ऑफिसर के 3 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 1 पद की भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं से स्नातक के बीच तथा वेतनमान 8000 से 12000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

ज़रूरी डॉक्यूमेंट ( documents)



इच्छुक आवेदक अपने साथ बायोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड ( aadhar card)नंबर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें