सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा ,  राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी - CG Sandesh

सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा , राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी

Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए ये खबर काम की है. केंद्र और राज्‍य सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को कई तरह की सुव‍िधाएं दी जाती हैं. पीएम क‍िसान गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीनें 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त में दी जाती है. राशन कार्ड धारकों के ल‍िए राज्‍य सरकारों की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

29 लाख BPL पर‍िवारों को पीले राशन कार्ड

हर‍ियाणा के सीएम ने राज्‍य के 29 लाख बीपीएल (BPL) (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों को नए साल पर पीले राशन कार्ड (yellow ration card) का तोहफा देने जा रही है. 29 लाख पर‍िवारों को नए पीले राशन कार्ड मि‍लने से उनकी बल्‍ले-बल्‍ले हो जाएगी. लाभार्थ‍ियों को पीले कार्ड ऑनलाइन जारी क‍िये जाएंगे. इसके अलावा सरकार ने बीपीएल कार्ड के ल‍िए सालाना न्यूनतम आय 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी है.




सरकार की तरफ से सालाना आमदनी का दायरा बढ़ाने से लाभार्थी पर‍िवारों की संख्‍या बढ़कर 28.93 लाख हो गई है. अभी तक प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या 11.50 लाख थी.अंत्योदय परिवारों को 35 किलो और BPL, ओपीएच पर‍िवार को 5 किलो अनाज 2 रुपये प्रति किलो की दर से द‍िया जाता है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्‍येक लाभार्थी को 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त दी जाती है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें