मोबाईल एप्प के जरिए टोकन जारी करते वक्त त्रुटि होने पर किसान संबंधित समिति में तत्काल करें आवेदन
धमतरी : चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए मोबाईल एप्प/समिति मॉड्यूल के जरिए राज्य शासन द्वारा प्रत्येक किसान को तीन टोकन जारी करने का प्रावधान दिया गया है। खाद्य अधिकारी श्री बी.के.कोर्राम से मिली जानकारी के मुताबिक जिन किसानों द्वारा मोबाइल एप्प के जरिए टोकन जारी करते वक्त त्रुटि हुई हो, ऐसे पंजीकृत किसान संबंधित समिति में पूरे विवरण सहित तत्काल आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि निराकरण की कार्रवाई की जा सके।
बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में कुल एक लाख 21 हजार 281 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल धान का रकबा एक लाख 27 हजार 882 हेक्टेयर है। इनमें से 99 हजार 690 पंजीकृत किसानों से अब तक तीन लाख 34 हजार 62 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें