युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली जलती हुई लकड़ी, फिर फरार हुए ... - CG Sandesh

युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली जलती हुई लकड़ी, फिर फरार हुए आरोपी

कोरबा। जिले में एक युवक के प्राइवेट पार्ट में दो युवकों ने मिलकर जलती हुई लकड़ी डाल दी। गनीमत रही की युवक को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं दोनों आरोपी हमला कर फरार हो गए। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

मानिकपुर बस्ती में रहने वाला अमित खलखो मंगलवार रात को बस्ती में ही अलाव ताप रहा था। इस बीच उसी के बस्ती के रहने वाले रंजीत और विक्की नाम के युवक पहुंचे। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच में काफी विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्की ने पहले अमित को पीछे से मारा और पकड़ लिया। वहीं रंजीत ने सामने से आकर अलाव से जलती हुई लकड़ी निकाली और अमित के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था।


घटना के वक्त अमित ने हाफ पैंट पहन रखी थी। यही वजह रही कि घटना में बाल-बाल वह बच गया, लेकिन उसके जांघ और पैर में चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले। अमित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अमित ने बुधवार को पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें