बसना : मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा मंडल मुख्यालय गढ़फुल... - CG Sandesh

बसना : मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा मंडल मुख्यालय गढ़फुलझर एवं दुधीपाली में गामीणों का आंदोलन

22 दिसंबर को बसना विधानसभा के भाजपा मंडल गढ़फुलझर के ग्राम गढ़फुलझर एवं दुधीपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में मोर आवास मोर अधिकार के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा के बैनर तले आंदोलन रखा गया, जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश सदस्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प छत्तीसगढ़ एन.के.अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छ.ग. को 16 लाख घर बनाने हेतु राशि भेजी परंतु भुपेश सरकार ने 16 लाख घर केंद्र को वापस कर दिया।यह जानने के बाद ग्रामीणों में प्रदेश की भुपेश सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखा गया।

इसके अलावा केन्द्र की योजनाओं जैसे उज्जवला योजना, जीवन ज्योती बीमा योजना,फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, सौर सुजला योजना के अलावा और भी अनेक योजनाओं को डॉ अग्रवाल ने प्रमुखता से ग्रामीणों के समक्ष रखा। अपने अधिकार के लिए आमजनों सहित पात्र लोगो को फार्म भराते हुए आम जनों को आंदोलन में आने के लिए आहवान किया जिसमें उपस्थित लोगों ने एकस्वर में कांग्रेस के इस अन्याय का विरोध करते हुए समय आने पर आंदोलन में भाग लेने की बात कही।

जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी जी ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया और राज्य सरकार की नाकामियों एवं वादाखिलाफी को ग्रामीणों के समक्ष विस्तार से रखा और आगामी चुनाव में कांग्रेस की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। हितग्राहियों की सभा में भाजपा मंडल गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष माधव साव, जिला पंचायत सदस्य वृंदावती सोमनाथ पांडे, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जसवंत कौर, मण्डल महामंत्री नरेन्द्र साहु , अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, जसबीर सिंह, बूथ अध्यक्ष दिनबंधु पांडे, अजय बारीक, अभिमन्यु बारीक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढफुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें