छत्तीसगढ़ : नाबालिग का अपहरण कर हरियाणा में बेचा, बलात्कार के... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : नाबालिग का अपहरण कर हरियाणा में बेचा, बलात्कार के मामले में सात गिरफ्तार... जानें क्या है मामला

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इस साल अक्टूबर में 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसे हरियाणा में एक व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की को छुड़ाने के बाद इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (कोरिया) कविता ठाकुर ने कहा कि जिले के पटना थाना क्षेत्र से लापता हुई पीड़िता को दो माह बाद सोनीपत (हरियाणा) से छुड़ाए जाने के बाद इस सिलसिले में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की का इस साल 11 अक्टूबर को उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने परिवार के साथ दशहरा उत्सव देखने गई थी।’’

पुलिस ने तब मामला दर्ज किया था और ठाकुर की अगुवाई में जांच शुरू की गई थी।

ठाकुर ने कहा कि जांच के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और पीड़िता के ठिकाने के बारे में सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया, जहां से लड़की को छुड़ाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि लड़की का अपहरण कर उसे 35 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने कथित तौर पर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।’’

उन्होंने कहा कि सोनीपत के एक व्यक्ति के अलावा मंगलवार को दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को कोरिया से, दो को कोरबा से और एक को सूरजपुर (सभी छत्तीसगढ़ में) से गिरफ्तार किया गया। इन पर पीड़िता को अगवा करने और बेचने का आरोप है।

ठाकुर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें