महासमुंद : LIC एजेंट के पदों पर की जाएगी भर्ती,  10वीं पास क... - CG Sandesh

महासमुंद : LIC एजेंट के पदों पर की जाएगी भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 दिसम्बर 2022, को रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एलआईसी ऑफ इंडिया महासमुंद द्वारा एल आई सी एजेंट के 100 पद के लिए 10वीं पास आवेदकों की भर्ती की जायेगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति दे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें