KORBA : एयर होस्टेस का जॉब लगाने के नाम पर ठगी , आरोपी गिरफ्... - CG Sandesh

KORBA : एयर होस्टेस का जॉब लगाने के नाम पर ठगी , आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। इंडिगो एयर लाइंस में एयर होस्टेस का जॉब लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक अवनी शुक्ला सीएसईबी कॉलोनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मोबाइल नंबर 9582995911 से इसके मोबाइल पर फोन आया जिसने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के लिए आपका चयन हुआ है और कुछ औपचारिक दस्तावेज मेरे ईमेल एड्रेस पर भेजा गया , जो मैने अपनी 10 वीं, बीएससी प्रथम वर्ष की अंकसूची भेज दी थी, फिर अलग-अलग नंबरों से फोन कर नौकरी लगाने के नाम पर रकम की मांग की गई जो नौकरी लग जाने की आस में इसके द्वारा 6 लाख 5 हजार रूपये उसके द्वारा बताए गए खातों में ट्रांजेक्शन किया गया.इसके बाद अज्ञात आरोपी अपना फोन बंद कर दिया। 

प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी अपना मोबाइल नंबर बार-बार बदल रहा था जिसे साइबर सेल एवं पुलिस सहायता केंद्र रामपुर के द्वारा विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश मथुरा भेजा गया। आरोपी को बड़ी मशक्कत से पकड़कर उसका नाम पता पूछने पर चन्द्र प्रकाश जाटव पिता कैलाश सिह जाटव उम्र 57 साल निवासी ग्राम विरजापुर थाना हाइवे जिला मथुरा उ॰ प्र ० बताया जो उक्त मामले में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया ,जिसे गिरफ्तार कर कोरबा लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हुआ ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें