बसना : बेलडीही पठार से 16 लीटर महुआ शराब जप्त
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बेलडीही पठार से पुलिस ने तीन मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल 16 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
जिसमे बांधा पार से अमृत लाल कोसरीया पिता समारू उम्र 50 साल के कब्जे से 10 लीटर महुवा शराब कीमती 2000 रू., नाला के पास झोपड़ी में श्रीमती चम्पा बाई कोसरीया पति रूपानंद उम्र 42 साल के कब्जे से 8 लीटर महुवा शराब कीमती 16000 रू. तथा श्रीमती राजकुमारी रात्रे पति सुखरत उम्र 50 साल के कब्जे से 8 लीटर महुवा शराब कीमती 1600 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया.
अन्य सम्बंधित खबरें