बसना : पेड़ पर मिली महिला की लटकती लाश - CG Sandesh

बसना : पेड़ पर मिली महिला की लटकती लाश

बसना थाना अंतर्गत ग्राम जीराडबरी के एक पेड़ पर महिला की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला की पहचान जगमोती भाई पति विभीषण भोई उम्र 33 वर्ष निवासी जीराडबरी के रूप में की गई है. घटना के बाद महिला के परिजनों ने घटना की उचित जांच कर न्याय की मांग की है.

प्राप्त जानकारी के जगमोती विभीषण भोई की दूसरी पत्नी थी, विभीषण पूर्व में गांव का सरपंच भी रह चुका है मृत महिला का मायका aअठारागुड़ी  है. महिला के भाई मिनीकेतन मलिक का कहना है कि जिस पेड़ पर उसकी बहन की लाश मिली है, उतने बड़े पेड़ पर वह नहीं चढ़ सकती है. जिससे उन्हें शंका है कि लड़की फांसी नहीं लगा सकती है.

मिनीकेतन ने बताया कि जगमोती और विभीषण की शादी 4 साल पहले हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच वाद-विवाद झगड़ा हुआ करता था. बहरहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जाँच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें