अनियंत्रित होकर पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत - CG Sandesh

अनियंत्रित होकर पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं पांच यात्री घायल हुए है‌, जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर से बीजापुर आ रही कुशवाह ट्रेवल्स बस नैशनल हाइवे पर बांगापाल के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में लगभग 15-20 यात्री सवार थे।


यह हादसा नेशनल हाईवे 63 पर सुबह 4 बजे के लगभग हुई है। हादसे में घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वही कई यात्रिओं को गंभीर चोट भी आई है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना की सूचना जैसे ही पास के थाने को मिली, मौके पर पुलिस पहुंची और यात्रियों की मदद कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीँ हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें