अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाने को लेकर हुआ जमकर विवाद… - CG Sandesh

अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाने को लेकर हुआ जमकर विवाद…

दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई स्थित कैंप क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाने को लेकर जमकर विवाद हो गया है। कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। इसी वजह से यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। कांग्रेसी पार्षद मन्नान खान का कहना है कि यह क्षेत्र उनका है। कांग्रेस विधायक के मद से गार्डन का विकास हुआ है। वो लोग यहां ओपन जिम बनाना चाहते थे, लेकिन भाजपा सांसद विजय बघेल औऱ जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने यहां अपने समर्थकों के साथ यहां अटल जयंती का कार्यक्रम रख लिया।


इसके बाद वो लोग यहां अटल विहारी वाजपेयी की मूर्ति बैठा कर राजनीति कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार, भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा और क्राइम सीएसपी नसर सिद्दकी भी मौके पर मौजूद हैं। मोहल्ले के लोगों को अपने घरों से बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें