बसना : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयं... - CG Sandesh

बसना : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई गई

भाजपा मंडल गढ़फुलझर के बुथ क्रमांक 254 ग्राम छोटेपटनी में मन की बात बुथ के पदाधिकारियों के साथ सुना गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मंडल के पदाधिकारियों एवं बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा जन्म जयंती मनाया गया। उनके दूरदर्शी सोच सर्व शिक्षा अभियान के साथ परमाणु परीक्षण एवं छत्तीसगढ़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को कार्यकर्ताओं ने याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंडल गढ़फुलझर अध्यक्ष माधव साव, मंडल सह प्रभारी झनकराम चौधरी,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,मंडल अनुसूचित जन-जाति मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, जिलाचिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. सोमनाथ पांडे, जिला शोषल मीडिया संयोजक नवीन कुमार साव, बूथ अध्यक्ष शंकरलाल निषाद, शिवराम पटेल, पिरदा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीराम निषाद, रामे निषाद, बलीराम राणा,सहित भाजपा जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें