बसना : कापुडीह में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन - CG Sandesh

बसना : कापुडीह में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम  कापुडीह में प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. किंग इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ीयो ने भाग लिया.  इस स्पर्धा में 16 टीमो ने भाग लिया है. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 700 ₹, द्वितीय पुरस्कार 401₹, तृतीय पुरस्कार 201₹, चतुर्थ पुरस्कार 101₹ रखा गया है।

इस टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत दुर्गापाली की सरपंच लक्ष्मी श्यामसुंदर सारथी के द्वारा किया गया साथ में ग्राम पंचायत कापुडीह के वरिष्ठ व्यापारी कृपाराम खूँटे उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर सारथी, विशिष्ट अतिथि के रुप में शंकर लहरे ( युवा पत्रकार ), किंग इलेवन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष जतिन निषाद, उपाध्यक्ष युवराज पटेल, टीम कोच गोविंद राव, कप्तान समीर बरिहा, कृपाराम विनोद, मोहन लाल पटेल, अजय कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। 


अन्य सम्बंधित खबरें