जंगल में मिला तेंदुए का शावक , ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंप... - CG Sandesh

जंगल में मिला तेंदुए का शावक , ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा

धमतरी। नगरी के परसवानी में तेंदुए का नर शावक मिला है. वन विभाग ने डॉक्टरी जांच के बाद रायपुर जंगल सफारी के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक परसवानी के पहाड़ी के नीचे दो दिन से शावक मौजूद था. शावक को उसकी माँ नही ले गई तब वन विभाग ने अपने संरक्षण में लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी वन भैसों जिसे छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु का दर्जा प्राप्त है, इसका एक झुंड हाल ही में देखा गया है। इस झुंड 06 वन भैंसा जिसके बड़ी-बड़ी सींग के साथ स्वस्थ हालत में मिलना वन विभाग के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैसा के जनसंख्या वृद्धि, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसका सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैसा दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक है। इसका करीब से साक्षात्कार इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ही हो सकता है। राजकीय पशु वन भैसा के दुर्लभ एक मात्र ट्राफी बस्तर संभाग मुख्यालय के राजमहल में संरक्षित है, जिसे देखकर इस शानदार दुर्लभ वन्य प्राणी के महत्व का एहसास किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें