सरायपाली : ट्रेक्टर चालक मकान को ठोकर मार हुआ फरार. - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेक्टर चालक मकान को ठोकर मार हुआ फरार.

थाना सरायपाली चौकी बलौदा अंतर्गत ग्राम जलगढ़ में ट्रेक्टर की ठोकर से एक मकान क्षतिग्रस्त होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को सुबह 09:00 बजे भोजराज साहू अपना ट्रेक्टर आईचर CG 06 C 6058 को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर नित्यानंद बारीक के मकान के परछी को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्रेक्टर छोडकर भाग गया.

इस घटना से किसी को कोई चोट नहीं लगी लेकिन नित्यानंद का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279 भादवि,  का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें