महासमुंद : उधार में दिया पैसा माँगा तो मिला डंडा. - CG Sandesh

महासमुंद : उधार में दिया पैसा माँगा तो मिला डंडा.

महासमुंद थाना अंतर्गत गंजपारा के एक व्यक्ति को उधार में दिया अपना पैसा माँगना महंगा पड़ गया. उधारी का पैसा माँगने पर उसके मोहल्ले वाले ने ही उसके साथ डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी.

संतोष सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने अपने मोहल्ला के बावन बेलदार को उधार पैसा मांगने पर 4000 रूपये दिया था, जिसे वह 3000 रूपये मुझे वापस कर दिया और 1000 रूपया बाकी था.

इसके बाद जब संतोष बेलदार के घर के पास में मांगने गया तो बेलदार उसे तुमगांव मोड़ पर मिला और उसे पैसा मांगता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ में रखे डंडा से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देते भाग गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बावन बेलदार के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें