तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
कोरिया। जिले में दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सोनहत थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पोड़ी निवासी संत कुमार(26) और नीलेश रविवार रात को बाइक से कहीं जा रहे थे। वो बैकुंठपुर-सोनहत मार्ग में कटगोड़ी के रिखई चौक के नजदीक पहुंचे थे। तभी ये हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थीं। सामने से जो बाइक आ रही थी उस में सुमारू पाल(24) सवार था। हादसे में मौके पर ही सुमारू और संत की मौत हो गई थी।
वहीं नीलेश गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें