कलेक्टर ने कोविड से बचने आमजनों से की अपील ,  कोरोना के नए व... - CG Sandesh

कलेक्टर ने कोविड से बचने आमजनों से की अपील , कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

दंतेवाड़ा। भारत सरकार के द्वारा कोविड के नए वेरिएंट से बचाव हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। जिसमे अन्य देशों की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा देश के सभी राज्यों का अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है। इसी के परिपालन में छ.ग. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलों में कोविड-19 के नये वैरियेन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव के लिए व्यवहार परिवर्तन एवं जन जागरूकता लाने गाइडलाइन जारी किया गया है।


कोविड से मिलते जुलते लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार सांस लेने में समस्या, सरर्दद होने पर कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं एवं तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें। कोविड-19 धनात्मक पाए जाने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जाए तथा पॉजिटिव प्रकरणों का उपचार किया जाए। संक्रमित व्यक्ति कोविड-19 के आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोए अथवा एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक रुमाल से ढकें। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिले के आमजनों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपरोक्त बिंदुओं का पालन करें और स्वयं एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें