कैलेण्डर वर्ष 2023 में जिला के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित - CG Sandesh

कैलेण्डर वर्ष 2023 में जिला के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 में जिला उत्तर बस्तर कांकेर के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। नवाखई 08 सितम्बर 2023 शुक्रवार, दुर्गा महानवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवम्बर 2023 सोमवार को संपूर्ण कांकेर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें