बसना : बाड़ी में बने पैतृक दीवाल को तोड़ने पर पड़ोसियों ने अश्लील गाली गलौज कर की मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बड़े साजापाली में रास्ता खोलने के लिए मकान के पीछे बाड़ी में बने पैतृक दीवाल को तोड़ने पर उसके पड़ोसियों ने हमारी दीवाल क्यों तोड़ रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट कर दी.
प्रेमप्रकाश बंजारे ने पुलिस को बताया कि 26 दिसम्बर को 12:30 बजे वह अपने पैतृक मकान के पीछे बाड़ी में बने दीवाल को रास्ता खोलने के लिए तोड़ रहा था उसी समय उसके पड़ोस के ईश्वर भारद्वाज पिता गोसाई राम भारद्वाज, गोसाई राम भारद्वाज पिता गणेश राम भारद्वाज, प्रफुल्ल भारद्वाज पिता ईश्वर भारद्वाज, स्नेहिल भारद्वाज पिता ईश्वर भारद्वाज गाली गलौच करते उसके पास आये और हमारी दीवाल को क्यों तोड रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे, जहाँ से प्रेमप्रकाश जान बचाकर भागने लगा.
लेकिन चारो दौड़कर प्रेम प्रकाश को पकड़ लिये और हांथ मे रखे टंगिया से सिर में मारकर चोंट पहुंचाये. मारपीट करते देख जब प्रेम प्रकाश की पत्नी अनिता बाई बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी अश्लील गाली गुप्तार कर हांथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये. घटना के बाद 108 एम्बुलेंस वाहन से उन्हें सरकारी अस्पताल बसना लाना पड़ा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने ईश्वर भारद्वाज, गोसाई राम भारद्वाज, प्रफुल्ल भारद्वाज और स्नेहिल भारद्वाज के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.