महासमुंद : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक चालक बुरी तरह गंभीर, माम... - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक चालक बुरी तरह गंभीर, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत सोरिद नाला के पास, ग्राम सोरिद में ट्रेक्टर की ठोकर से एक बाइक चालक बुरी तरह गंभीर हो गया जिसके बाद उसे रायपुर रिफर करना पड़ा.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरज घृतलहरे मोटर सायकल में शैलेन्द्र घृतलहरे के साथ ग्राम बनसीवनी से महासमुन्द जा रहा था,  इसी दौरान 10.30 बजे सोरिद नाला के पास पीछे से ट्रेक्टर क्र0 CG 06 E 0982 का चालक टुकेश्वर ध्रुव पिता कुमार ध्रुव ग्राम सोरिद के द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

जिससे सुरज घृतलहरे को गंभीर चोट आई और मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद डायल 112 से सूरज को जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज कराने लाया गया. और उसके बाद स्थिति गंभीर होने से रायपुर में भर्ती किया गया.

मामले की शिकायत पर आरोपी ट्रेक्टर क्र0 CG 06 E 0982 के चालक टुकेश्वर ध्रुव के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें