महासमुंद : गली से जाने पर मना किया तो रॉड से की मारपीट. - CG Sandesh

महासमुंद : गली से जाने पर मना किया तो रॉड से की मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड न0 9 ईसाई पारा में क्रिसमस त्यौहार पर डेग लगाकर नाच गाना कर त्यौहार मना रहे एक व्यक्ति की रॉड से पिटाई की गयी जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.

बिट्टू शर्मा ने पुलिस को बताया कि क्रिसमस त्यौहार में उसके मोहल्ले में घर के सामने में परिवार एवं पड़ोसी सहित डेग लगाकर नाच गाना कर त्यौहार मना रहे थे, करीब 08:30 बजे रात्रि मोहल्ले का आकाश नाम का लड़का अपने बुलेट से आया और गली से जाने के लिये कहा तो उसे समझाकर बताये कि उधर से चले जाओ इधर डेग रखा है बच्चे एवं महिलाये नाच रही है, तो वह लड़का इधर से से जाउंगा कहकर जीद करने लगा, और गाली गुप्तार करने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाकर भेज दिया.

लेकिन कुछ देर बाद वह अपने घर से रॉड लेकर आया और मां बहन की बुरी बुरी गाली देते जान से मारने की धमकी देते रॉड से उसके साथ मारपीट करने लगा, जिससे उसे चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अरोपी आकाश के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें