महासमुंद : अब डीपीआरसी भवन में लगेंगी नर्सिंग कॉलेज की कक्षा... - CG Sandesh

महासमुंद : अब डीपीआरसी भवन में लगेंगी नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं

नर्सिंग कॉलेज से जिला हॉस्पिटल तक मिलेगी प्रशिक्षणार्थियों को बस सुविधा

संसदीय सचिव व कलेक्टर की पहल पर प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं का निराकरण

महासमुंद : संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर एवं कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की पहल के बाद शासकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं का निराकरण कर दिया गया। प्रशिक्षार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही डीपीआरसी का भवन मुहैया कराया जाएगा। वहीं नर्सिंग कॉलेज से जिला हॉस्पिटल तक आने-जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराने की सहमति उपरांत प्रशिक्षणार्थियों का आंदोलन आज समाप्त हो गया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों से प्रशिक्षणार्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। यह मामला संज्ञान में आने के बाद आज मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर तथा कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर नर्सिंग कॉलेज पहुंचे और प्रशिक्षार्थियों से चर्चा की। प्रशिक्षणार्थियों ने नर्सिंग कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने के लिए सुविधायुक्त भवन, बस व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर और कलेक्टर क्षीरसागर ने यहां के डीपीआरसी के भवन में कक्षाएं लगाने की सहमति दी।

वहीं नर्सिंग कॉलेज से जिला हॉस्पिटल आने-जाने के लिए एक बस की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एसडीएम उमेश साहू, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता चंद्राकर, आरईएस के एसडीओ सहित नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें