महासमुंद : भूमिहीन परिवारों को सालाना 7 हज़ार रुपये दे रही सर... - CG Sandesh

महासमुंद : भूमिहीन परिवारों को सालाना 7 हज़ार रुपये दे रही सरकार, 6 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

नवीन आवेदन की अंतिम तिथि 06 जनवरी

महासमुंद : ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ अंतर्गत जिला कलेक्टर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की नए आवेदन प्राप्त होने या पूर्व में प्राप्त आवेदनों में कुछ आवेदनों की डाटा एंट्री छूटने की प्राप्त जानकारी के परिप्रेक्ष्य में नवीन आवेदन प्राप्त कर डाटा एन्ट्री के लिए पोर्टल को पुनः ओपन किया गया है। जिसके अंतर्गत नवीन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। पोर्टल में डाटा प्रविष्टि का कार्य 13 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।

तहसीलदार, ग्राम पंचायत द्वारा 20 जनवरी 2023 तक पंजीकृत आवेदनों का परीक्षण कर स्वीकृति एवं निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा। आवेदनों के स्वीकृति/अस्वीकृति का ग्राम पंचायत स्तर पर प्रकाशन कर प्राप्त दावा-आपत्ति का 26 जनवरी 2023 तक ग्राम सभा द्वारा निराकरण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम सभा के निर्णय अनुसार 31 जनवरी 2023 तक पोर्टल में अद्यतीकरण पूर्ण किया जाएगा तथा अंतिम सत्यापन सूची का ऑनलाइन प्रकाशन 01 फरवरी 2023 को किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें