महासमुंद : कलेक्टर ने वर्ष 2022 के अंतिम जनदर्शन में सुनी ना... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने वर्ष 2022 के अंतिम जनदर्शन में सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं

कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में वर्ष 2022 के अंतिम जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल एवं आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए आज के जनदर्शन कार्यक्रम में 54 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की।

आगामी जनदर्शन कार्यक्रम मंगलवार 3 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, ओ.पी. कोसरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें