BREAKING : पूर्व विधायक के बेटे का निधन, नेताओं में शोक की ल... - CG Sandesh

BREAKING : पूर्व विधायक के बेटे का निधन, नेताओं में शोक की लहर

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल का निधन हो गया है। कोरबा निवासी कारोबारी अभिषेक अग्रवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।


जानकरी के अनुसार, उनको कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। यहां आज दोपहर उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें