व्यक्ति ने 51 बार पेचकस से वार कर युवती की हत्या की - CG Sandesh

व्यक्ति ने 51 बार पेचकस से वार कर युवती की हत्या की

कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती पर पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आवासीय कॉलोनी में हुई।


पुलिस के अनुसार, आरोपी जब पीड़ित के घर पहुंचा, तब वह अपने घर में अकेली थी। आरोपी ने वार करने के दौरान युवती के चेहरे पर तकिया रखा था, ताकि उसकी चीख कोई नहीं सुन सके और उस पर 51 बार पेचकस से वार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का भाई जब घर लौटा, तो उसने अपनी बहन का खून से लथपथ शव देखा।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था और युवती उसमें यात्रा करती थी।

आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में थे। अधिकारी ने कहा कि जब युवती ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें