महासमुंद : 06 जनवरी को धान विक्रय के लिए काटे गये टोकन पर किसान 09 जनवरी को बेचेंगे धान
06 जनवरी को छेरछेरा पुन्नी का अवकाश
महासमुंद : राज्य शासन द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर 2022 से किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा जारी किये गये अधिसूचनानुसार 06 जनवरी 2023 को छेरछेरा पुन्नी का अवकाश घोषित किया गया है। धान उपार्जन नीति वर्ष 2022-23 में दिये गये निर्देशानुसार शासन द्वारा घोषित शासकीय अवकाश के दिन धान खरीदी का कार्य बंद रहेगी। इसलिए सहकारी समितियों व किसानो से 06 जनवरी 2023 को धान विक्रय के लिए काटे गये टोकन को आगे बढाकर 09 जनवरी 2023 में किया गया है। किसानो से आग्रह किया गया है कि वे अपने सहकारी समिति या उपार्जन केन्द्र के प्रभारी से संपर्क कर 06 जनवरी 2023 के लिए काटे गये टोकन को 09 जनवरी 2023 को अपना धान विक्रय कर सकते है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें