बसना : 10 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा. - CG Sandesh

बसना : 10 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा.

बसना पुलिस ने 28 दिसम्बर को मुखबीर की सुचना पर तोषगांव से सिंघनपुर मार्ग पर मोटरसायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक व्यक्ति को पकड़ा है.

पुलिस ने ग्राम सिंघनपुर मोहका चौक में घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकड़ा जो ओडिशा का निवासी है. आरोपी लखन कोसरिया पिता कमलसाय कोसरिया उम्र 22 वर्ष, ग्राम जामपाली थाना जगदलपुर जिला बरगढ़ ओडिशा का निवासी है. जो अपने मोटर सायकल क्र. CG04 DZ 2760 में 10 लीटर वाली सफेद जरकीन में 10 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब का परिवहन कर रहा था.

जिसे पुलिस ने मौके पर जप्त कर कब्जा में लिया और आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें