बसना : हितग्राहियों को जारी होने लगी है प्रधानमंत्री आवास के क़िस्त की राशि
छत्तीसगढ़ के साथ अब बसना जनपद क्षेत्र के गाँव में भी प्रधानमंत्री आवास की राशि स्वीकृत होकर हितग्राहियों के खातों में आने लगे हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन साल पूर्व जिन हितग्राहियों के लिए आवास की स्वीकृति की गई थी उनकी किस्त की राशि शासन द्वारा जारी की जा रही है. जो सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में जमा हो रही है.
प्रधानमंत्री आवास के तहत स्वीकृत हुए आवासों में दूसरी, तीसरी और चौथी क़िस्त जारी होने लगी गई. हलाकि अब आवास मित्र नही होने से कई हितग्राहियों को उनके राशि स्वीकृत होने की जानकारी नहीं मिल पा रही है. जिसके वजह से हितग्राही आवास नही बना रहे हैं.
आपको बता दें कि वर्ष 2017 से अब तक बसना जनपद क्षेत्र में करीब 19 हजार से अधिक आवास स्वीकृत हो चुके हैं, जिन्हें राशि जा हो रही है, यदि किसी हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास की राशि का क़िस्त आ चूका है अथवा किसी प्रकार की कोई समस्या हो रही है तो हितग्राही बसना जनपद में संपर्क कर सकते हैं.अन्य सम्बंधित खबरें