बसना तहसीलदार की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप  - CG Sandesh

बसना तहसीलदार की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

बसना तहसीलदार की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. आज तहसीलदार ने बसना नगर में हाईवे से जुड़ी अरेकेल बाँध के पास बेशकीमती शासकीय भूमि को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया, जिसके बाद से भूमाफियाओं में खलबली मची हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना तहसील अंतर्गत प.ह.नं. 35 सीमा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर रास्ता को तार व खंभों से घेरा कर सन् 2016 से जबरन कब्जा किया गया था। आज तहसीलदार बसना ने जेसीबी मशीन लगाकर कब्जाधारी के द्वारा घेरे हुए कांटा तार व खंभा को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प. ह .नं 35 तहसील बसना ग्राम अरेकेल में स्थित भूमि ख. नं. 728 रकबा 0.60 है, जो शासकीय रास्ता मद में दर्ज है। उक्त भूमि का रकबा 125 मीटर लंबाई × 35 मीटर चौड़ाई पर सुरेन्द्र पिता करतार सिंह सलूजा निवासी बसना के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर तार, खम्बा का घेरा लगाकर अतिक्रमण किया गया था।

उक्त रकबा व खसरा नंबर की अतिक्रमण भूमि की शिकायत ग्राम पंचायत अरेकेल के निवर्तमान सरपंच एवं पंचों के द्वारा 02 मई 2016 को तहसील कार्यालय बसना मे किया गया था। आज तक जितने भी तहसीलदार आये किसी ने भी कब्जा हटाने में सफलता हासिल नहीं की। तहसीलदार बघेल ने शासकीय भूमि से कब्जा हटाकर अतिक्रमणकारी के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

बता दें कि बसना शहर के अलावा आसपास की कीमती शासकीय भूमि पर अधिकांश लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसे हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है। बसना में व्यवहार न्यायालय के अलावा अनुविभाग कार्यालय के लिए जमीन की आवश्यकता है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अनुविभाग कार्यालय बसना मे बनाये जाने की है।

बसना तहसीलदार द्वारा इसी तरह से शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाती है तो शासकीय कार्यालय हेतु भूमि की कमी नहीं होगी और बसना का विकास तेज गति से होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें